Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

काशी में महाशिवरात्रि मनाने की क्या है परंपरा, कैसे हुई शुरुआत?

महाशिवरात्रि के दिन सभी शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा और व्रत करते हैं इस दिन रात्रि जागरण का विशेष महत्व है इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि कहा जाता है. वहीं भगवान शिव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि का कुछ अलग ही रंग देखने को मिलता है. काशी को मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है. मान्यता है कि यह शहर भगवान शिव के त्रिशूल पर टिका हुआ है और इस शहर पर भोलेनाथ की विशेष कृपा हैं. काशी में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. महाशिवरात्रि के दिन यहां कुछ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है.

काशी में कैसे मनाई जाती है महाशिवरात्रि?

काशी में भगवान शिव का कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. जिसमे से एक काशी विश्वनाथ मंदिर भी है. यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं. वाराणसी के मंदिरों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दूध, दही, घी, शहद, जल आदि से अभिषेक किया जाता है. फिर मंगल आरती की जाती है जिसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं. जिसके बाद शयन आरती तक कपाट खुले रहते हैं. इसके अलावा रात्रि के चार पहर शिवलिंग की पूजा की जाती है.

निकलती है शिव-बारात

कह जाता है कि फल्गुन मास की महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए शिवरात्रि के दिन काशी, उज्जैन वैद्यनाथ धाम समेत सभी ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव-बारात निकाली जाती है. जिसके लिए महाशिवरात्रि से कुछ दिन पहले ही मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की तैयारी और रस्में जैसे तिलक, हल्दी मेहंदी आदि की रस्में शुरु हो जाती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.