Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कश्मीर में रमजान की तैयारी, बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हो रही खजूर की बिक्री

रमजान का पाक महीना रविवार 2 मार्च से शुरु हो रहा है, जिसको लेकर देशभर में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है. कल पहला रोजा रखा जाएगा. जम्मू- कश्मीर में भी रमजान को लेकर काफी उत्साह है. रविवार सुबह करीब 4 बजे पहले रोजे की सहरी की जाएगी. रमजान की पहली सेहरी से ही रमजान महीने की शुरुआत होती हैं जिसके चलते घाटी के बाजारों में काफी चहल पहल हैं और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

इस बीच केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मुबारक महीने में आवाम को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया है. सीएम का कहना है कि लोगों की जरूरतों का ख्याल रखना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी. सीएम नेरमजान के महीने में बिजली, पानी, राशन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि इस संबंध में प्रशासन की एक उच्च स्तरीय बैठक की गई जिस में इफ्तारी समेत सेहरी के समय बिजली और पानी माहिया रखने की हिदायत दी गई है.

खजूरों की हो रही बिक्री

रमजान के मौके पर कश्मीर के बाजारों में खजूरों की खूब बिक्री होती हैं. यहां भारत के साथ ही तमाम मुस्लिम देशों से लाए गए खजूर भी बिकते हैं. यहां के लोगों की पहली पसंद सऊदी अरब और ईरान से लाए खजूर की खास किस्में होती हैं जिस में बड़े खजूर “अम्बर” और “मबरूम” और रब्बी अजवा, कलमी, साफवी, मज़ाफ़ाती शामिल हैं. बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे यहां की रौनक देखते ही बन रही है.

सबसे पाक महीना है रमजान

रमजान का महीना मुस्लिम धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस पूरे महीने लोग अल्लाह की इबादत करते हैं. इस महीने की अहमियत इस वजह से भी हैं कि इसमें कुरान शरीफ के नाज़िल होने वाली रात लैलतुल कद्र भी होती हैं, जिसको मुस्लिम धर्म के अनुसार एक हजार साल से बेहतर माना जाता है. इससे अधिक कुरान और हदीस में इस महीने में हर एक नेकी के सवाब 70 गुना बढ़ने की भी बात स्पष्ट कही गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.