Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

करोड़ों Android यूजर्स की सिक्योरिटी को ‘खतरा’! बदलना पड़ सकता है फोन

गूगल कंपनी का नया अपडेट दुनियाभर में एंड्रॉयड फोन चलाने वाले करोड़ों लोग को प्रभावित कर सकता है. अगर आपका फोन भी Android 12 या फिर इससे भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है तो आज की ये खबर खास आप लोगों के लिए है. गूगल के नए अपडेट की वजह से आप लोगों को फोन या तो अपडेट करना होगा, लेकिन अगर आपको कंपनी की तरफ से अपडेट नहीं मिला है तो समझिए कि अब आपके पुराने फोन को बदलने का समय आ गया है.

दरअसल, गूगल की तरफ से एंड्रॉयड ऐप्स के काम करने के तरीके में बदलाव किया जा रहा है और इससे लाखों यूजर्स के ऐप फेल होने या यहां तक ​​कि सिक्योरिटी ब्रीच का भी खतरा पैदा हो सकता है. सिक्योरिटी ब्रीच का मतलब है कि कोई भी आपके डिवाइस की सिक्योरिटी को बायपास कर फोन का अनधिकृत एक्सेस (कंट्रोल) ले सकता है.

गूगल अपडेट से ये होगा फायदा

कंपनी अब Google Play Integrity API की ओर शिफ्ट हो रही है, ये एक खास टूल है. इस टूल की मदद से डेवलपर्स को बॉट्स और फ्रॉड आदि को डिटेक्ट करने में मदद मिलेगी. गूगल का दावा है कि जो ऐप्स इस नए सिस्टम का इस्तेमाल करेंगे उन्हें अनऑथोराइज्ड यूसेज से छुटकारा मिलेगा. इस नई टेक्नोलॉजी का फायदा तो है लेकिन पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं मिलने के वजह से एंड्रॉयड 13 से पुराने के वर्जन पर काम कर रहे लोगों की सिक्योरिटी पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं. लेकिन कंपनी का ये नया कदम भी लोगों की सिक्योरिटी को देखते ही उठाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मई से प्ले इंटीग्रिटी एपीआई को अनिवार्य कर दिया गया है. अब डेवलपर्स देख पाएंगे कि अलग-अलग वर्जन पर उनके ऐप्स किस तरह से परफॉर्म करते हैं. नए अपडेट का फायदा ये है कि एपीआई की वजह से फास्ट, भरोसेमंद और ज्याजदा प्राइवेट ऐप एक्सपीरियंस मिलेगा. लेकिन एंड्ऱॉयड 12 और इससे भी पुराने वर्जन पर काम कर रहे एंड्रॉयड फोन में ऐप्स काम करना बंद कर सकते हैं या फिर ऐप्स को चलाने में गड़बड़ी हो सकती है.

20 करोड़ यूजर्स होंगे प्रभावित

अब भी लगभग 20 करोड़ लोग एंड्रॉयड 12/12एल पर काम कर रहे हैं. यही नहीं गूगल ने इन वर्जन को सिक्योरिटी पैच भी देना बंद कर दिया है जिससे अब आपके फोन अनसेफ जोन में आ गया है. फोन अनसेफ होने का सीधा मतलब ये है कि साइबर अटैक का खतरा बढ़ गया है. इसका मतलब ये हुआ कि अब अगर आपको अपना सिक्योर रखना है तो आपको तुरंत फोन बदलने की जरूरत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.