Logo
ब्रेकिंग
बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद
Header Ad

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, अमृतसर को निशाना बनाकर दागी मिसाइलें

भारत की स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. वो सीमापर पर लगातार फायरिंग कर रहा है. भारतीय सेना उसकी हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. हर मोर्चे पर मात खाने वाले पाकिस्तान की एक और साजिश का खुलासा बुधवार को हुआ. दरअसल, पंजाब के अमृतसर के चार गांवों में पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़े मिले, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया.

बुधवार देर रात जेठूवाल, पंधेर खुर्द, मक्खनविंडी और दुधाला गांव में धमाकों की आवाज के बाद पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़े मिले. इसके साथ ही कुछ अन्य जले हुए पुर्जे भी मिले हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने सेना को दी जानकारी

स्थानीय पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर भारतीय सेना को जानकारी दी जिसके बाद सेना की टीमें इन अवशेषों को अपने साथ जांच के लिए लेकर चली गई है. ऐसी आशंका है कि पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर को टारगेट करने के लिए फायर किए गए इन रॉकेट और मिसाइल को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही न्यूट्रलाइज कर दिया जिसके बाद इनके अवशेष खेतों में आकर गिरे हैं. प्रशासन लगातार लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील कर रहा है.

अमृतसर में चल रही थी मॉक ड्रिल

पाकिस्तान ने जब ये नापाक हरकत की उसी दौरान अमृतसर में मॉक ड्रिल चल रही थी. पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई थी. इस मौके पर अमृतसर के पब्लिक रिलेशन अधिकारी की और से मैसेज जारी किया गया कि लोग घबराएं मत, प्रशासन की और से दोबारा ब्लैक आउट किया गया है. आप लोग घरों से बाहर मत निकलें और ना ही बाहर निकल कर इकट्ठा हो. और लाइट बंद कर रखे मोबाइल फोन भी बंद रखें.

पुंछ में फायरिंग

पाकिस्तान सीमापर लगातार फायरिंग कर रहा है. पुंछ सेक्टर में उसकी फायरिंग में 13 नागरिकों की मौत हो गई और 59 लोग घाल हो गए. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी. विदेश मंत्रालय ने बताया कि घायलों में से 44 लोग पुंछ के हैं.

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास कई क्षेत्रों में भारी गोलाबारी कर रही है, जिनका भारतीय सेना जवाब दे रही है. एक सैन्य अधिकारी ने कहा, सात और आठ मई की रात के दौरान पाकिस्तानी सैन्य चौकियों ने बिना किसी उकसावे के जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास के क्षेत्रों कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में छोटे एवं बड़े हथियारों से गोलीबारी की. अधिकारी ने कहा, भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.