Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

ऑपरेशन मेड मैक्स: एक गाड़ी की जांच से खुला इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट, ऐसे समझें पूरा नेटवर्क, अमित शाह ने की NCB की सराहना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अन्य जांच एजेंसियों को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर स्तर पर कठोर कार्रवाई कर रही है, चाहे अपराधी देश में हों या विदेश में.

NCB ने ऑपरेशन मेड मैक्स के तहत एक बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में 25 मई को एक गाड़ी रोकने से शुरू हुई जांच ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जो 4 महाद्वीपों और 10 से ज्यादा देशों में फैला हुआ था. इस नेटवर्क में टेलीग्राम, क्रिप्टो करेंसी, डिलीवरी एजेंट्स और फर्जी B2B वेबसाइट्स का इस्तेमाल हो रहा था.

दिल्ली से अलबामा (अमेरिका) तक पहुंची जांच

गाड़ी से पकड़े गए दो युवकों से 3.7 किलो ट्रामाडोल (नशे की दवा) की बरामद की गई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग एक बड़ी B2B वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर विदेशों में दवाइयां बेचते थे. इसके बाद जांच की कड़ियां रुड़की, मयूर विहार (दिल्ली) और फिर कर्नाटक के उडुपी तक जा पहुंची. उडुपी में NCB को 50 से ज्यादा इंटरनेशनल शिपमेंट्स के रिकॉर्ड मिले. जिनमें से 29 पैकेज अमेरिका से अमेरिका भेजे गए थे, 18 ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलिया और 1-1 पैकेज एस्टोनिया, स्पेन और स्विट्जरलैंड भेजा गया था.

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी छापेमारी

भारत से मिली जानकारी के आधार पर अमेरिका में DEA (ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन) ने अलबामा में एक बड़ा ड्रग शिपर जोएल हॉल को गिरफ्तार किया. उसके पास से 17,000 से ज्यादा प्रतिबंधित दवाइयों की गोलियां और क्रिप्टो वॉलेट्स मिले. इसके अलावा एक भारतीय-अमेरिकी मनी लॉन्डर को भी अमेरिका में आरोपी बनाया गया है. ऑस्ट्रेलिया में इस नेटवर्क से जुड़ी एक अवैध दवा फैक्ट्री भी पकड़ी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.