Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

एशिया कप से मैच रेफरी को हटाओ… हाथ नहीं मिलाने से बौखलाए पाकिस्तान ने ICC से लगाई गुहार

0

टीम इंडिया ने हाथ नहीं मिलाया तो पाकिस्तान ने ICC का दरवाजा ही खटखटा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB ने ICC से गुहार लगाते हुए भारत-पाकिस्तान मैच के रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की है. पाकिस्तान ने ICC से ये एक्शन तत्काल प्रभाव से लेने का आग्रह किया है. 14 सितंबर को दुबई में खेले मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाया था. उससे चोट खाए पाकिस्तान को लगता है कि इस मामले में असली गलती मैच रेफरी की है. और, यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से उन्हें हटाने की मांग की है.

PCB ने ICC से की मैच रेफरी को हटाने की मांग

PCB ने ICC के सामने दर्ज कराई अपनी शिकायत में मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया है. इसके अलावा उसका कहना है स्पिरिट ऑफ क्रिकेट को लेकर MCC के कानून को बनाए रखने में भी मैच रेफरी नाकाम रहे हैं. इन्हीं दलीलों को हथियार बनाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

क्या फैसला करेगा ICC?

पाकिस्तान की दर्ज कराई शिकायत के बाद अब सबकी निगाहें ICC पर जम गई हैं. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इस मामले में क्या स्टैंड लेती है, वो देखना दिलचस्प रहने वाला है.

पूर्व पाक क्रिकेटर उठा चुके हैं ICC पर सवाल

हालांकि, पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर इस मसले पर ICC पर भी सवाल उठाते दिखे हैं. फिर चाहे वो राशिद लतीफ हों या फिर बासित अली. राशिद लतीफ ने भारतीय खिलाड़ियों की हरकत पर भड़कते हुए अपने सोशल मीडिया के जरिए पूछा कि कहां है ICC? वहीं बासित अली ने तो मान ही लिया है कि चूंकि ICC का बॉस इंडियन है तो पाकिस्तान की टीम के साथ ऐसा व्यवहार सिर्फ एशिया कप में ही नहीं, ICC टूर्नामेंट में भी होगा.

हाथ नहीं मिलाने की घटना के बीच भारत ने दुबई में खेले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने भारत के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.