Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘पीछे देखो पीछे’ मीम वाले बच्चे के घर पसरा मातम, पहले बहन और अब छोटे भाई का हुआ निधन

0

Pakistan Viral Kid Death: सोशल मीडिया के इस दौर में आज कोई भी, कभी भी, कैसे भी वायरल हो जाता है. सोशल मीडिया किसी को भी एक डायलॉग और एक वीडियो से देश दुनिया में पॉपुलर करने का दम रखता है. आए दिन ऐसा देखने को मिलता है. कुछ सालों पहले पाकिस्तान का एक बच्चा भी जमकर पॉपुलर हुआ था, जिसका नाम है अहमद शाह. अहमद शाह अपने ‘पीछे देखो पीछे’ वाले मीम से भारत में भी काफी फेमस हो गए थे. हालांकि ये हंसता मुस्कुराता हुआ बच्चा इन दिनों सदमे में है. दरअसल उन्होंने हमेशा के लिए अपने भाई को खो दिया है.

अहमद शाह अपनी क्यूटनेस और मुस्कुराहट से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं. हालांकि अब उनके परिवार में गहरा मातम पसर गया है. अहमद के छोटे भाई उमैर शाह की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर छोटी उम्र में उमैर को ऐसा क्या हुआ था कि उसकी मौत हो गई.

अहमद ने सुनाई बुरी खबर

अहमद शाह भाई के निधन की खबर से बुरी तरह टूट गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से उमैर की तस्वीर शेयर करते हुए उसके निधन की बुरी खबर सुनाई है. उन्होंने भाई की दो तस्वीरें शेयर करते पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”यह सूचित किया जाता है कि हमारे परिवार का छोटा चमकता सितारा, उमैर शाह सर्वशक्तिमान अल्लाह के पास लौट गया है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें और हमारे परिवार को याद रखें.”

किस वजह से हुई उमैर की मौत

बड़े भाई अहमद शाह की तरह ही उमैर शाह भी सोशल मीडया पर पॉपुलर थे. उन्हें ‘शान-ए-रमजान’ शो के किड्स सेगमेंट में भी देखा गया था. उमैर के निधन से शो के होस्ट रहे वसीम बदामी भी दुखी हैं. उन्होंने शोक जताते हुए उमैर की मौत की वजह भी बताई है. वसीम ने बताया कि उमैर को उल्टी हुई थी जो उसके फेफड़ों में चली गई थी. उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उससे कार्डियोवैस्कुलर अरेस्ट हुआ. इस वजह से उसे बचाया नहीं जा सका. इससे पहले अहमद ने साल 2023 में अपनी छोटी बहन को भी खो दिया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.