Logo
ब्रेकिंग
RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय... Ranchi News Update: 'निगम की जमीन पर बनेगा हेल्थ सेंटर'; आजाद बस्ती में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन ... Dhanbad Bus Accident: गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस धनबाद में पलटी; 8 यात्री घायल, 6 की हालत गं... Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय...
Header Ad

बुरा हाल है भई…ग्वालियर में जर्जर सड़क देखकर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की जर्जर सड़कों पर एक बार फिर राजनीति और चर्चा गर्म हो गई है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सिंधिया सड़क की हालत देखकर कह रहे हैं कि बुरा हाल है भई. उनके ऐसा कहने पर वहां मौजूद एक समर्थक ने जवाब देते हुए कहा कि बहुत टाइम से बहुत बुरा हाल है महाराज साहब इस रोड का. यह वीडियो सिकंदर कंपू रोड का बताया जा रहा है.

14 सेकेंड का यह वीडियो ग्वालियर में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला सिकंदर कंपू रोड से गुजर रहा था. उसी दौरान कुछ समर्थक उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. सिंधिया ने गाड़ी रुकवाई और उन लोगों से मुलाकात की. बातचीत के दौरान सड़क की खराब हालत पर चर्चा हुई और यहीं पर सिंधिया ने कहा कि यह तो बुरा हाल है भई.

सातवें दिन भी दौरे पर सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर शहर के दौरे पर हैं. उनका यह दौरा लगातार सातवें दिन भी जारी रहा. अलग-अलग जगहों पर वो लोगों से मिल रहे हैं और इलाके की समस्याओं को नजदीक से देख रहे हैं. इस दौरान जहां समर्थक उनसे मिलकर खुशी जता रहे हैं तो वहीं खराब सड़कों और अन्य सुविधाओं की कमी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं.

जनता की उम्मीदें और सवाल

ग्वालियर की जनता लंबे समय से सड़कें खराब होने की शिकायत कर रही है. सिकंदर कंपू जैसी कई सड़कों पर लोगों को रोजाना दिक्कत का सामना करना पड़ता है. अब जब खुद केंद्रीय मंत्री ने बुरा हाल कहकर इस स्थिति को स्वीकार कर लिया है तो लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत और विकास के काम शुरू हो जाएंगे. हालांकि अब सवाल यह भी है कि इतने लंबे समय से बदहाल सड़कों पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.