Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

इस फॉर्मूले से सरकारी कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी ,जानिए पूरा गणित

सरकारी कर्मचारी लंबे समय से 8 वें वेतन आयोग की डिमांड कर रहे थे. वहीं, हाल ही में बजट 2025 से पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 8 वें वेतन आयोग का ऐलान कर दिया. सरकार ने जब से ऐलान कर दिया तब से ही इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि 8 वें वेतन आयोग के लागू होने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर कितना असर पड़ेगा. उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी, 8 वें वेतन आयोग में सैलरी कैसे तय होगी. चलिए आपको इन सभी सवालों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

फिटमेंट फैक्टर से तय होगी सैलरी

फिटमेंट फैक्टर सभी सलाह के आधार पर 2.86 प्रतिशत हो सकता है. 7 वें वेतन आयोग के दौरान फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत था. ऐसे में इस बार इससे कम नहीं होना चाहिए. इसके अलावा JCM स्टाफ ने यह भी कहा है कि लेवल 1 हो या 6, सभी के लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर भी अपनाया जाना चाहिए. 7 वें वेतन आयोग के दौरान लेवल 1 के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत था. वहीं, लेवल 2 के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.63 प्रतिशत लेवल 3 के लिए 2.67 प्रतिशत और लेवल 4 के लिए 2.72 प्रतिशत था. उच्च स्तर पर 7 वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.81 प्रतिशत था.

वेतन कितना हो सकता है ?

बता दें, कि लेवल 1 कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मासिक वेतन 18 हजार रुपए हो सकती है. फिटमेंट फैक्टर 1.92 प्रतिशत पर न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए से बढ़कर 34650 रुपए हो सकता है, फिटमेंट फैक्टर 2.08 पर न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए से बढ़कर 37440 रुपए हो सकता है, फिटमेंट फैक्टर 2.86 प्रतिशत पर न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए से बढ़कर 51480 रुपए हो सकता है. इतना ही नहीं उच्च वेतन ग्रेड पर कर्मचारियों को अधिक वेतन मिलेगा.

वेतनमानों के विलय का सुझाव

बता दें, कि सरकारी कर्मचारियों के वेतनमान 1 से 6 को विलय करने का सुझाव दिया गया है. मान लीजिए अगर ऐसा होता है तो वेतन ग्रेड काफी अधिक सरल हो जाएंगे. राष्ट्रीय संयुक्त परामर्श तंत्र ने लेवल 1 के कर्मचारियों को लेवल 2,लेवल 3 को लेवल 4 और लेवल 5 को लेवल 6 में विलय करने की सिफारिश की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.