Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

इमरजेंसी में मिलेगा फोन पर अलर्ट, ऑन करें ये सेटिंग

पहलगाम अटैक का बदला लेते हुए भारत ने Operation Sindoor के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया. भारत-पाकिस्तान के बीच अगर युद्ध हुआ तो इमरजेंसी में आप लोगों का स्मार्टफोन किस तरह से आपके काम आ सकता है, आज हम आप लोगों को इस बात की जानकारी देने वाले हैं. इमरजेंसी में सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया जाता है और ये अलर्ट सभी के फोन में बजने लगता है लेकिन क्या सरकार की ओर से आने वाला अलर्ट आपको मिलेगा? ये एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब आपके फोन में ही छिपा है.

अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो इस सिचुएशन में आप लोगों से कोई भी अलर्ट मिस न हो, इसके लिए आपको पहले से तैयार रहने की जरूरत है. यहां सवाल यह है कि इमरजेंसी अलर्ट मिलेगा कैसे? ज्यादातर लोग इस बात को जानते होंगे कि फोन में एक ऐसा काम का फीचर मिलता है जो इमरजेंसी में अलर्ट करता है लेकिन अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें इस फीचर के बारे में जानकारी तक नहीं है.

60 सेकंड तक मिलता है अलर्ट

चलिए जानते हैं कि फोन में किस सेटिंग को ऑन करने से आपको अलर्ट मिलने लगेगा. हवाई हमले या मिसाइल हमले जैसे खतरों के बारे में जनता को सचेत करने के लिए Air Raid Siren का इस्तेमाल किया जाता है, ये सायरन प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी एक्टिव होता है. आम तौर पर सायरन लगभग 60 सेकंड तक बजता है. उम्मीद है कि आज यानी 7 मई को बड़े स्तर पर होने वाले मॉक ड्रिल के लिए भी स्मार्टफोन पर अलर्ट मिल सकता है.

फोन में ऐने ऑन करें Emergency Alert

सबसे पहले फोन में सेटिंग्स को ओपन करें. इसके बाद सेफ्टी एंड इमरजेंसी ऑप्शन पर क्लिक करें. सेफ्टी एंड इमरजेंसी में आप लोगों को वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट्स ऑप्शन नजर आएगा. इस ऑप्शन पर टैप करें. इस ऑप्शन में Allow Alerts, Test Alerts जैसे ऑप्शन को ऑन करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.