Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

इजराइल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, हमले में मारे गए 72 लोग, ट्रंप को लगा झटका

गाजा में इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजराइली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए. रिश्तेदारों ने बताया कि उन पर हमला सोते समय हुआ.

बच्चों की दादी सुआद अबू तेइमा ने सवाल किया, इन बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा था? उनका क्या दोष है? इजराइल ने यह हमले शुक्रवार देर रात शुरू किए जो शनिवार सुबह तक जारी रहे. इन हमलों में गाजा सिटी के फिलिस्तीन स्टेडियम के पास 12 लोगों की मौत हो गई.

विस्थापित लोगों को आश्रय

शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार इस स्टेडियम में विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया था. शिफा अस्पताल में ही मृतकों के शव लाए गए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 20 से ज्यादा शवों को नासिर अस्पताल ले जाया गया. शनिवार अपराह्न पूर्वी गाजा शहर की एक सड़क पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को अल-अहली अस्पताल ले जाया गया.

इजराइल-हमास के बीच समझौता

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले हफ्ते के भीतर इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हो सकता है. ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इसका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं. स्थिति से अवगत एक अधिकारी ने बताया कि इजराइल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डेरमर गाजा संघर्ष विराम, ईरान और अन्य विषयों पर वार्ता के लिए अगले हफ्ते वाशिंगटन पहुंचेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.