Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

इंसानियत शर्मसार! हादसे के बाद तड़पता रहा टिप्पर चालक, लोग सरेआम…

खन्ना : पंजाब सरकार ने भले ही सड़क हादसों में मौतों की संख्या कम करने के लिए फरिश्ते जैसी योजना चला रखी है लेकिन फिर भी लोग दूसरों की जान बचाने की बजाय तमाशा देखने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला खन्ना जीटी रोड पर सामने आया है, जहां मंडी गोबिंदगढ़ की ट्रांसपोर्ट से एक ट्राला जोकि लुधिाना ,े ,ामान उतार कर मंडी गोबिंदगढ़ जा रहा था तो खन्ना में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में ड्राइवर ट्राले के केबिन में फंस गया। ट्रांसपोर्ट मालिक रघुबीर सिंह ने बताया कि लोग ड्राइवर को अस्पताल ले जाने की बजाय हादसे की तस्वीरें लेने लगे, घायल ड्राइवर को पंप पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं, मृतक के भाई रईसुद्दीन ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के हापुर का रहने वाला है। उसका भाई ड्राइवर का काम करता था और उसका नाम नसरुद्दीन था। वह लुधियाना से गाड़ी खाली करके लौट रहा था कि अचानक एक्सीडेंट हो गया, उसका भाई घर में अकेला कमाने वाला था।

वहीं, खन्ना सिविल अस्पताल के डॉ. नवदीप जस्सल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक मृतक को उनके पास लेकर आया था जिसका नाम नसरुद्दीन (49) था। वह हापुर का रहने वाला था और उसके कागजात पुलिस और वारिसों ने मंगवा लिए हैं। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.