Logo
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
Header Ad

इंदौर पुलिस का बड़ा ऐलान, अपराधियों को पकड़ने के लिए थ्री डी इमेज सिस्टम लागू

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए अब एक थ्री डी इमेज सिस्टम लाया जा रहा है, जिसमें फरार अपराधी को पकड़ने के लिए 12 एंगल से फोटो लिए जाएंगे जिसके लिए चारों डीसीपी जोन में चार यूनिट तैयार कर अपराधियों का डाटा रखा जाएगा। वहीं अपराध करने के बाद अगर आरोपी इंडिया में कहीं भी हुलिया बदलकर भी रहता है तो पुलिस से नहीं बच पाएगा। जिसके लिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने चारों डीसीपी को निर्देशित किया है।

दरअसल इन दिनों इंदौर शहर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है, जहां पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए नए – नए तरीके भी अपना रही है। वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा अब एक नया थ्रीडी इमेज सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें डीसीपी स्तर के अधिकारी फरार आरोपी के पहले तो 12 एंगल से फोटो लिए जाएंगे उसके बाद आरोपी का डाटा तैयार कर रखा जाएगा।

इसके बाद अगर अपराधी फरार हो जाता है और इंडिया में कहीं भी फरारी काटता है तो पुलिस उस तक पहुंच कर गिरफ्तार कर सकती है। बहरहाल थ्रीडी इमेज सिस्टम से कितने फरार आरोपी पकड़े जाते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.