Logo
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...
Header Ad

Bhopal News: ‘अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है…’ सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जनप्रतिनिधियों को दी मर्यादा में रहने की नसीहत

भोपाल। इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा दिए गए बयान को लेकर आईपीएस एसोसिएशन (IPS Association) ने गहरा एतराज जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया में दिए गए अपने वक्तव्य में इंदौर के पुलिस उपायुक्त (DCP) नरेंद्र रावत के लिए बेहद अशोभनीय, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी। आईपीएस एसोसिएशन इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। एसोसिएशन ने बाकायदा पत्र जारी कर कहा है कि वह जनप्रतिनिधियों से लोक सेवकों के प्रति मर्यादित और संयमित आचरण की अपेक्षा करता है।

📜 सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे DCP नरेंद्र रावत: IPS एसोसिएशन ने पत्र जारी कर दी मर्यादा में रहने की नसीहत

आईपीएस एसोसिएशन की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति के दौरान मंच प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व नगरीय पुलिस इंदौर के पुलिस उपायुक्त (DCP) नरेंद्र रावत को सौंपा गया था।

कार्यक्रम के दौरान पंडाल में अत्यधिक भीड़ होने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिस पर DCP रावत पूर्व प्रसारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी के लिए मीडिया में अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी कर दी। आईपीएस एसोसिएशन ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों के प्रति संयम बनाए रखना चाहिए।

🗣️ क्या था सज्जन सिंह वर्मा का विवादित बयान? जिसके बाद पुलिस महकमे में उठा बवंडर

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का जो बयान मीडिया में आने के बाद बवाल बढ़ा है, उसमें वे कहते नजर आए थे:

“मंच पर एक अदना सा अधिकारी जो अपने आपको ‘सिंघम’ समझ रहा है। उसको पता नहीं है कि सरकारें बदलती रहती हैं। मंच पर चढ़ गया और कह रहा है कि आप लोग इतने लोग कैसे आ रहे हैं? अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है! राहुल गांधी का कार्यक्रम है, इतनी क्या इससे दस गुना भीड़ आएगी। मंच पर जाकर वह राहुल गांधी की टीम से लड़ रहा है सिंघम… यह इंदौर है प्यारे, यहां कई सिंघम आए और चले गए।”

Comments are closed.