Logo
ब्रेकिंग
आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज... क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Header Ad

आधी रात बेकरी में आग का तांडव, ऊपरी मंजिल में सोया था पूरा परिवार…जानें क्या बने हालात

कोटकपूरा: स्थानीय शहर के रेलवे रोड स्थित एक बेकरी की दुकान में आधी रात के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर दमकल की गाड़िया पहुंचीं, जिन्होंने दुकान का शटर तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।

इस बीच, पीसीआर कर्मचारियों और चौकीदार की सतर्कता और दमकल कर्मियों द्वारा दिखाई गई तत्परता के कारण दुकान के ऊपर रहने वाले दुकान मालिक और उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे रोड स्थित हिमालय बेकरी चलाने वाले भूपिंदर कुमार अपने परिवार के साथ दुकान के ऊपर रहते हैं और रात में दुकान को अंदर से बंद कर देते हैं। आधी रात के बाद करीब अढाई बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और दुकान से धुआं निकलता देख पीसीआर और चौकीदार ने दुकान मालिक को जगाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बेकरी में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंची और दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुक्सान हो चुका था।

इस मामले के बारे में बात करते हुए दुकान मालिक भूपिंदर कुमार ने बताया कि इस घटना से उन्हें 5 से 7 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की कड़ी मेहनत के कारण ही आग पर काबू पाया जा सका और ज्यादा नुक्सान होने से रोका जा सका। भूपिंदर कुमार ने बताया कि जब दुकान में आग लगी तो वह और उनका परिवार दुकान के ऊपर अपने घर में सो रहे थे, लेकिन उन्हें आग लगने का पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया और उनके परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला, जिसके कारण उनकी जान बच गई। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.