Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

आंधी, बारिश और हीटवेव… UP-MP और राजस्थान में बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट

उत्तर भारत समेत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई राज्यों में आंधी पानी का सिलसिला जारी है. वहीं यूपी समेत कई राज्यों में आज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी में हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं. वहीं वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि ये भी कहा गया है कि आज के बाद बारिश से लोगों को राहत मिलेगी. वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 अप्रैल से बारिश कि गतिविधियों में कमी आने की बात कही गई है.

वहीं मौसम विभाग की तरफ कहा गया है कि आने वाले दिनों में दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में, राजस्थान, साउथ हरियाणा में हीटवेव का नया दौर शुरु होने वाला है. इसके अलावा 22 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

21 अप्रैल को गुजरात राज्य में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और बाद के 2 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा. अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत और गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और बाद के 6 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. वहीं अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और बाद के 3 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा.

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. वहीं 22-24 तारीख के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है. 20 से 22 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा 22 से 24 अप्रैल के दौरान गुजरात राज्य में बारिश होगी.

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम का मिजाज?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अधिकांश स्थानों पर बारिश और आंधी तूफान देखा गया. असम और मेघालय में कई स्थानों पर भी बारिश दर्ज की गई. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हुई.

वहीं आज भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.