Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

अहमदाबाद विमान हादसा : विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

‘बोइंग’ विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में अपराह्न करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने बताया कि साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है।

मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

बता दें कि इस हादसे में विमान में सभी 242 यात्रियों की दुखद मौत हो गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.