Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

अरे बाबा ऐसे भी कटता है चालान… पंजाब के वाहन चालकों के लिए हैरान कर देने वाली खबर

 पंजाब में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खड़े मोटरसाइकिल का चालान काट दिया गया। ये मामला फाजिल्का के जलालाबाद से सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मोटरसाइकिल मालिक कश्मीर निवासी गांव लोचड़ कलां जलालाबाद ने बताया कि उसे एक दिन में 2 बार अपने मोटरसाइकिल के चालान काटने का मैसेज आया। उसने बताया कि गत शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर 1 बजे और 6 बजे चालान काटे गए, जिसका उसे मैसेज आया। पीड़ित ने बताया कि करीब 2500 रुपए के चालान काटे गए हैं।

सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि, उसके मोटरसाइकिल के चालान चंडीगढ़ में काटा गया है। मोटरसाइकिल मालिक का कहना है कि वह चंडीगढ़ गया ही नहीं और जिस दिन चालान काटा गया है उस दिन उसका मोटरसाइकिल  दफ्तर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसका मोटरसाइकिल  सीसीटीवी की निगरानी में था। उसने बताया कि उसके ये मोटरसाइकिल लुधियाना से खरीदा था जिसके दस्तावेज भी उसके पास है। पीड़ित व्यक्ति ने उक्त मामले संबंधी प्रशासन से न्याया की माग की है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह जल्दी ही इस संबंधी चंडीगढ़ ट्रैफिक विभाग से शिकायत करेंगे। पीड़ित ने कहा कि उसके साथ न्याय किया जाए, अगर उसके मोटरसाइकिल नंबर का गलत काम में इस्तेमाल किया गया है तो उसे ही आरोपी माना जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.