Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

अपनी ही पार्टी नेताओं से परेशान दिखे दिग्विजय सिंह, दे डाली नसीहत

भोपाल : गुटबाज़ी के आरोपों से घिरे एमपी कांग्रेस के नेताओं को पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बड़ी नसीहत दी है। दिग्विजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एमपी कांग्रेस नेताओं को खरी खरी सुनाई गई है। पोस्ट की ख़ास बात यह गई कि पोस्ट में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को टैग किया गया है। पोस्ट में इशारों इशारों में गुटबाज़ी पर लगाम लगाने की नसीहत देते हुए मंच की लड़ाई ख़त्म करते हुए जनता के लिए महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ आवाज़ उठाने और सरकार से लड़ाई लड़ने की नसीहत दी गई है।

PunjabKesari

क्या है मामला

दरअसल 10 मार्च को एमपी कांग्रेस ने भोपाल में किसान कांग्रेस के बैनर तले विधान सभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें शामिल होने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी भोपाल पहुंचे थे। तय कार्यक्रम अनुसार कांग्रेसी रंग महल चौराहे पर इकट्ठा हुए और वहां से विधानसभा जाने का प्रोग्राम था। रंग महल चौराहे पर एक विशाल मंच भी बनाया गया था। जिससे कांग्रेस नेता कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे। हालांकि ओवरलोड होने की वजह से मंच टूट गया था जिसमें कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोट आई थी। मंच टूटने मामले में पुलिस से शिकायत की गई और मंच लगाने वाले टैंट व्यवसाई पर एफ़आईआर भी दर्ज की गई है।

दिग्विजय ने पोस्ट को शेयर कर की पोस्ट

वही घटना के बाद कांग्रेस नेता सुनील कुमार आदिवासी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि धरना प्रदर्शन के दौरान मंच का टूटना केवल एक संयोग नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश है। अब नेताओं को मंच की ऊंचाई से नहीं, बल्कि जनता के बीच ज़मीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को समझना और सुलझाना होगा। जनता संघर्ष कर रही है, सड़कों पर उतर रही है, और ऐसे में नेताओं की ज़िम्मेदारी है कि वे केवल भाषण तक सीमित न रहें, बल्कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों। कुछ नेताओं की अनुशासनहीनता और मंच पर अव्यवस्था ने यह साबित कर दिया कि अब मंच की होड़ नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर काम करने की जरूरत है। पार्टी नेतृत्व को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि अनुशासन सर्वोपरि है। नेतृत्व का मतलब केवल मंच से भाषण देना नहीं, बल्कि जनता के साथ चलना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। हालांकि सुनील ने यह भी स्पष्ट भी किया कि यह उनके निजी विचार है। सुनील ने इस पोस्ट में राहुल गांधी, जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह को टैग किया था जिसके जवाब ने दिग्विजय सिंह सुनील की पोस्ट पर को शेयर करते हुए एमपी के कांग्रेस नेताओं को बड़ी नसीहत दे डाली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.