Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

अनुपमा के इन चमकते सितारों ने छोड़ी दुनिया, अब कभी नहीं दिखेंगे पर्दे पर

टेलीविजन का मशहूर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ पिछले 5 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. रुपाली गांगुली स्टारर ये सीरियल सिर्फ अपनी कहानी और किरदारों के लिए ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े कलाकारों के लिए भी हमेशा चर्चा में रहता है. दुख की बात ये है कि इस शो के कुछ बेहद टैलेंटेड कलाकार अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनकी अचानक हुई मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री और फैंस शोक में डूब गए थे. आइए जानते हैं ‘अनुपमा’ के उन कलाकारों के बारे में, जो अनुपमा का सफर अधूरा छोड़कर चले गए.

1. ऋतुराज सिंह (यशपाल)

फिल्म से लेकर टीवी तक अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने वाले ऋतुराज सिंह ने सीरियल ‘अनुपमा’ में यशपाल का किरदार निभाया था. यशपाल एक कैफे के मालिक थे और अनुपमा के बॉस बने थे. अपनी सहज एक्टिंग से ऋतुराज ने इस किरदार में जान डाल दी थी. फरवरी 2024 में 59 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वो लंबे समय से पैंक्रियास से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था.

2. नितेश पांडे (धीरज कपूर)

‘अनुपमा’ के फैंस को तब भी बड़ा झटका लगा था जब एक्टर नितेश पांडे का निधन हो गया था. नितेश ने शो में धीरज कपूर का किरदार निभाया था, जो अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) के दोस्त थे. रुपाली गांगुली के इस शो में उनका किरदार बेहद पॉजिटिव था. मई 2023 में 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से नितेश पांडे का निधन हो गया. वो रुपाली के बहुत अच्छे दोस्त भी थे.

3. माधवी गोगटे (अनुपमा की मां)

सीरियल की शुरुआत में अनुपमा की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस माधवी गोगटे भी अब हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से इस किरदार को बखूबी निभाया था. नवंबर 2021 में 58 साल की उम्र में कोरोना की वजह से उनका निधन हो गया था. उनके निधन पर शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली समेत कई कलाकारों ने दुख जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.