Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे, नदी पर नहाने गए… सरयू में 5 डूबे; 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिल में सरयू नदी में स्नान करने गए पांच लोग नदी में डूब गए. नाविकों ने दो लोगों को जिंदा बचा लिया है. नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों शव बरामद हो गया है. जबकि एक व्यक्ति अभी तक लापता है, जिसकी तलाश जारी है. ये सभी लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने महादेवा घाट आए थे. इसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं.

टांडा नगर क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी राम नेवल की मौत हो गई. जिनका अंतिम संस्कार आज टांडा कोतवाली क्षेत्र के महादेवा घाट पर किया जा रहा था. राम नेवल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कश्मीरिया निवासी बाबी, बृजेश, अभिषेक, अजय और विजय भी आए थे. ये पांचों नदी में नहाने चले गए जहां नदी में डूब गए. नदी में पांच लोगों के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया. घाट पर खड़े लोग चीख पुकार करने लगे. नदी में युवकों को डूबता देख असहाय लोग किनारे खड़े रहे. युवकों को डूबता देख एक नाविक ने अपनी जान जोखिम में डाल कर दो लोगों की जान बचा ली.

नहाते समय हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, जब चिता को जलाया जा रहा था तब ये पांचों लोग एक नाव से नदी में घूमने चले गए. नाव के सहारे ये सभी बालू के एक टीला के पास पहुंचे और वहीं नहाने लगे. नहाते समय अचानक पांचों पानी के एक भंवर में फंस गए. पानी के भंवर में पांचों युवक डूब गए.

नाविक ने बचाई जान

पानी में युवकों को डूबता देख नाविक ने भी नदी में छलांग लगा दी. नाविक त्रिभुवन मांझी ने अपनी जान जोखिम में डाल कर बाबी और बृजेश कुमार को बचा लिया. नाविक ने अन्य लोगों को भी बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. जबकि तीन अन्य युवक डूब गए.

दो लोगों के मिले शव

नदी में युवकों के डूबने की खबर मिलते ही टांडा एसडीएम और कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की सहायता से डूबे हुए लोगों की तलाश की गई. पुलिस ने अब तक अभिषेक और विजय का शव बरामद कर लिया है जबकि अजय की तलाश जारी है. टांडा कोतवाल ने बताया कि दो शव बरामद हुआ हैं. तीसरे की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.