Logo
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक से जय स्तंभ तक निकाली रैली पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका
Header Ad

हानिया आमिर ही नहीं, दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ में शामिल हैं ये 3 पाकिस्तानी एक्टर्स

काफी वक्त से दिलजीत दोसांझ की जिस फिल्म के लेकर चर्चा की जा रही थी, अब उसका ट्रेलर सामने आ गया है. ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर देखकर लोग तब हैरान हो गए, जब उन्होंने फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देखा. भारत सरकार ने पाकिस्तानी एक्टर्स को फिल्मों में बैन किया है, इसकी वजह से ही दिलजीत दोसांझ की फिल्म अब इंडिया में रिलीज नहीं होगी. साथ ही साथ फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब पर नहीं मौजूद है.

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की Sardaar Ji 3 में अभी तक हानिया आमिर के शामिल होने, न होने को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन ट्रेलर के सामने आते ही, लोगों को पता चल गया कि हानिया फिल्म का अहम हिस्सा हैं. हालांकि, जहां पाकिस्तानी सितारों पर बैन लगाया गया है, वहीं दिलजीत की फिल्म में केवल हानिया आमिर ही नहीं बल्कि और पाकिस्तानी सितारे शामिल हैं.

ट्रेलर किया है शेयर

‘सरदार जी 3’ में को लेकर बताया जा रहा है कि फिल्म में नासिर चिन्योति, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाकिस्तानी सितारे भी शामिल हैं. केवल पाकिस्तानी सितारों के शामिल होने की वजह से अब भारत में दिलजीत के फैंस को काफी झटका लगा है. वो फिल्म को नहीं देख सकेंगे, क्योंकि फिल्म भारत में रिलीज ही नहीं होगी. हालांकि, ट्रेलर की बात करें, तो उसे दिलजीत ने खुद के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसकी वजह से उसे देखा जा सकता है.

27 जून को रिलीज

केवल ट्रेलर की बात करें, तो वो देखने में काफी मजेदार है, फिल्म के बारे में कहा जा सकता है कि इसमें रोमांस, डर, एक्शन और कॉमेडी सारा कुछ ही देखने को मिलेगा. ये फिल्म 27 जून को ओवरसीज रिलीज की जाएगी. पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन की बात की जाए, तो 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी अटैक के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगाया था. हालांकि, उस दौरान इस फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.