Logo
ब्रेकिंग
₹1200 नहीं, बस पानी चाहिए! — बैतूल के बल्हेगांव में लाडली बहनों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कोठीबाजार में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की आशंका से हड़कंप, SDM ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण पत्नी ने साथ चलने किया इंकार,पति ने लगा ली फांसी,विवाद के कारण 24 घंटे बाद हुआ पीएम 57 CSC सेंटरों पर कार्रवाई,ID की ब्लॉक बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौत इंदौर में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा को मिला रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल ... जिला अस्पताल को बड़ा झटका — डॉक्टर आनंद मालवीय ने 15 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा मुलताई रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल: जमात के लोगों की मदत से मिला सीमा का बैग कांग्रेस की पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति गठित, पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल होगी कार्रवाई 48 जिलों में फर्जी हाजिरी का फंडा — बैतूल के 5 डॉक्टर्स के भी सार्थक ऐप घोटाले में शामिल होने का आरो...
Header Ad

हरियाणा में आज निकाय चुनाव के लिए मतदान, बीजेपी ने किया सबसे बड़ी जीत का दावा

हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोट किया जा रहा है. राज्य चुनाव आयोग की ओर से इसको लेकर व्यापक तौर पर तैयारी की गई है. साथ ही चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आज की ये वोटिंग 7 नगर निगमों के मेयर, वार्ड्स और 21 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष के लिए होगी. फिलहाल, चार नगर परिषदों के अध्यक्ष और उनके वार्ड में भी वोट किया जाएगा.

यहां के नगर निगम में गुरूग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, और यमुनानगर शामिल हैं. अम्बाला और सोनीपत नगर निगम में केवल मेयर के उप चुनाव के लिए वोट किए जायेंगे. यहां होने वाले नगर परिषद में अम्बाला सदर, पटौदी जटौली मंडी, थानेसर और सिरसा भी शामिल हैं. वहीं सोहना नगर परिषद में गांव प्रधान के उप चुनाव के लिए वोट किया जाएगा.

यहां असंध और ईस्माईलाबाद, नगरपालिकाओं के प्रधान पद के लिए उप चुनाव होंगे, जिसके लिए भी वोट डालने के लिए लोग जाएंगे. 9 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में हैं. पांच नगर परिषदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं. 23 नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कल 151 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह हर नागरिक का अधिकार है और उन्हें अपने मताधिकार का निश्चित तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए. मैं सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करता हूं. मैं चुनाव के हर पर्व में शामिल हुआ हूं और मैंने कभी भी अपना वोट डालना नहीं छोड़ा है.

मिलेगी ऐतिहासिक जीत

भाजपा नेता कृष्ण पाल गुर्जर ने वोट डालने से पहले कहा कि हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस तरह के रुझान हैं, पीएम मोदी के आशीर्वाद से और सीएम सैनी के नेतृत्व में भाजपा अपनी सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है. मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे मतदान करें क्योंकि यह रोजमर्रा के लिहाज से काफी अहम है.

कांग्रेस ने भी मतदाताओं से पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत की अपील की है. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन परिणाम इसके घोषित कर दिए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.