Logo
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
Header Ad

सतना में बड़ा हादसा, ‘सीवर लाइन’ की सफाई करते समय एक कर्मचारी की मौत, दो की हालत गंभीर

0

सतना: मध्यप्रदेश के सतना में बृहस्पतिवार को भूमिगत ‘सीवर लाइन’ की सफाई करते समय जहरीली गैस के कारण दम घुटने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई और दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोलगवां के थाना प्रभारी (एसएचओ) सुदीप सोनी ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे कृपालपुर इलाके में त्रिवेणी पैलेस के पास हुई। सोनी ने बताया,‘‘तीनों कर्मचारी सीवर लाइन के अंदर बेहोश हो गए। स्थानीय निवासी मदद के लिए आए तथा ऑक्सीजन की सुविधा वाली एम्बुलेंस भी बुलायी गई। लोग रस्सियों के सहारे सीवर में उतरे और तीनों को बाहर निकाला। सफाईकर्मी अमित कुमार की मौत हो गई। अन्य दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।”

महापौर योगेश ताम्रकार नगर निगम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर गए, जबकि उप-मंडल दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया ने उस अस्पताल का दौरा किया जहां दोनों कर्मचारी भर्ती हैं। अधिकारी ने बताया कि सफाई कार्य जिस कंपनी को सौंपा गया था उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.