Logo
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
Header Ad

जानिए रोहिणी घावरी और सांसद चंद्रशेखर के बीच पूरा विवाद.. जिसमें बुरी तरह फंसे हैं भीम आर्मी चीफ

0

इंदौर: इंदौर के दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपनी कई पोस्ट और एक वीडियो साझा कर आरोपों का ब्यौरा दिया है और दिल्ली पुलिस से न्याय की मांग की है। मामला सामने आने के बाद विवाद तूल पकड़ता जा रहा है और सामाजिक व राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।

कैसे और कब शुरू हुई रोहिणी और चंद्रशेखर की कहानी ..
डॉ. रोहिणी, जो स्विट्ज़रलैंड से पीएचडी कर चुकी हैं, का कहना है कि लगभग तीन साल पहले दलित आंदोलन के दौरान उनकी चंद्रशेखर आजाद से जान-पहचान हुई थी। रोहिणी के आरोपों के मुताबिक चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का वादा कर कई बार दुर्व्यवहार किया। सांसद बनने के बाद उन्होंने उनसे दूरी बना ली। परिवार का भी आरोप है कि उन्होंने अपनी वास्तविक शादी की बात छिपाई रखी और डॉ. रोहिणी को शादी का दबाव बनाया, साथ ही घंटों वीडियो कॉल पर परेशान किया।

PunjabKesari

वीडियो पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप
एक वीडियो पोस्ट में रोहिणी ने प्रताड़ना का दर्द बयाँ करते हुए लिखा कि ‘यह मुझे रात में 3-3 बजे रो-रो कर इस रिश्ते में जबरदस्ती बांधे रखता था… मैं समझा-समझा के थक जाती थी, तो मरने की धमकी देता था… मेरी सच्चाई समाज को सुननी होगी। मैं गलत नहीं हूँ।’ डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर के साथ अपनी तस्वीरें और चैट्स भी साझा की हैं और दावा किया है कि संकट के चलते उन्होंने आत्महत्या की धमकी भी दी है।
रोहिणी के परिवार की मांग और भय
रोहिणी के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से वे अपनी बेटी से सीधे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। ट्वीट के जरिये मिलने के बाद कुछ बातचीत हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि सरकार या पुलिस द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई न की गई तो परिवार को मजबूरी में दिल्ली जाकर सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी देनी पड़ी। यह आशंका और चिंता उन्होंने सार्वजनिक रूप से जताई। माता-पिता ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

चंद्रशेखर आजाद का रुख
फिलहाल इस पूरे विवाद पर चंद्रशेखर आजाद ने चुप्पी साध रखी है। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा है कि वह अदालत में इन आरोपों का जवाब देंगे। परंतु अभी तक सार्वजनिक बयान सीमित रहे हैं और कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.