Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

सच की हमेशा जीत होती है…SC से क्लीन चिट मिलने पर बोले बिजनेस कोच विवेक बिंद्रा

0

मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा औार उनकी कंपनी बड़ा बिजनेस प्रा. लि. को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सर्वोच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को खारिज करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है. इस प्रकार सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई को समाप्त कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विवेक बिंद्रा ने प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने फैसले पर खुशी जताई और कहा कि सच की हमेशा जीत होती है. यह फैसला केवल मेरी नहीं बल्कि उन लाखों उद्यमियों और युवाओं की जीत है जिन्होंने हमारा साथ दिया.

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध

विवेक बिंद्रा ने यह भी कहा कि अब हम और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेंगे.

आपको बता दें कि हाल के महीनों में डॉ. बिंद्रा और उनकी कंपनी पर कई आरोप लगाए गए थे. लेकिन सभी सबूतों और दलीलों की बारीकी से जांच करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि आरोप निराधार हैं. कोर्ट ने सभी मामलों को खारिज कर दिया.

इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने की थी, जिसने बाद में बिंद्रा और उनकी कंपनी को क्लीन चिट दे दी गई. दिल्ली की अदालतों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार की राज्य अदालतों ने भी उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर खारिज कर दी है.

देश के कई हिस्सों में विवेक बिंद्रा पर लगे थे आरोप

पिछले कुछ सालों से बिंद्रा और उनकी कंपनी को देश के अलग-अलग हिस्सों में कई शिकायतों का सामना करना पड़ रहा था. कई लोगों ने उन पर अपने बिजनेस प्रोजेक्ट्स के ज़रिए ज़्यादा कमाई का झूठा वादा करने का आरोप लगाया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.