Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

पाकिस्तान के जिस मैदान से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी, जानिए उसका इतिहास, सारा के पापा से भी कनेक्शन

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पाकिस्तान के नेशनल स्टेडियम कराची से हो रही है. एक वक्त में इस स्टेडियम को हुड़दंगी का स्टेडियम माना जाता था. दरअसल, 1980 के दशक में पाकिस्तान जब भी मैच हारने लगता था, तो दर्शक कूदकर पिच पर आ जाते थे, जिससे बचा हुआ मैच ही नहीं हो पाता था.

कराची स्टेडियम पाकिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड में से एक है. इस स्टेडियम में 40,000 लोगों के बैठने की क्षमता है. समुंद्र नजदीक होने की वजह से इस स्टेडियम की गिनती सबसे खूबसूरत स्टेडियम के रूप में भी होती है.

1955 में निर्माण, पहला मैच भी इसी साल

नेशनल स्टेडियम का निर्माण साल 1955 में किया गया था. इसी साल पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था. मैच में पाकिस्तान के अब्दुल करादर कप्तान थे. भारत की कमान वीनू मांकड के पास थी.

1980 में इस स्टेडियम में पहली बार वनडे क्रिकेट का मैच खेला गया. पाकिस्तान का यह क्रिकेट स्टेडियम पाक टीम के लिए लकी माना जाता है. डॉन के मुताबिक यहां पर सिर्फ 2 टेस्ट मैच में पाक टीम को हार मिली है.

4 बार बीच मैच में यहां हुड़दंग हुआ

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची बवालों की वजह से सुर्खियों में रहा है. पहली बार यहां पर साल 1968 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हुड़दंग हो गया. लोग पिच पर आकर बवाल काटने लगे, जिसके बाद मैच को तुरंत खत्म किया गया.

साल 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भी यहां बवाल हो गया. इस बवाल के बाद स्टेडियम में मैच खेलने से टीमें कतराने लगी. 1981 में वेस्ट इंडीज और 1983 में ऑस्ट्रेलिया के साथ पाकिस्तान के मैच के दौरान यहां पर हुड़दंग हो गया.

हालांकि, इसके बाद इस स्टेडियम में काफी सतर्कता बरती गई. सुरक्षा के उपाय किए गए.

तेंदुलकर की यहीं से करियर की शुरुआत

सचिन तेंदुलकर ने 1989 में इसी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम से अपनी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच यहीं पर खेला था. सचिन जब पहली बार मैच खेल रहे थे, तब यहां की पिच सपाट मानी जा रही थी.

2013 में सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उस वक्त भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तल्ख थे, इसलिए सचिन ने मुंबई स्टेडियम के मैच में संन्यास लेने का फैसला किया. सचिन के फेयरवेल के दिन पत्नी अंजलि, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन भी मुंबई स्टेडियम में मौजूद थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.