Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

विधायक Raman Arora के बेटे की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिया यह फैसला

जालंधर: जालंधर में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज कोर्ट ने फैसला सुनाया। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने रमन अरोड़ा के बेटे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया हैं, वहीं उनके बेटे राजन अरोड़ा की अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे लेकर आज कोर्ट में सुनवाई थी। लेकिन कोर्ट ने फिलहाल राजन अरोड़ा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं एटीपी विशिष्ट की ज़मानत भी अदालत ने ख़ारिज कर दी है।

अतिरिक्त सैशन जज जसविंदर सिंह की अदालत द्वारा विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा द्वारा अपने वकील के माध्यम से लगाई गई अग्रिम जमानत और नगर निगम प्रशासन के एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा अपने वकील के माध्यम से लगाई गई रेगुलर जमानत की अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दलीलों से सहमत होते हुए एटीपी की रेगूलर जमानत व विधायक के बेटे राजन अरोड़ा की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। ऐसे में दोनों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अब दोनों को माननीय पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ चुका है।

उल्लेखनीय है कि विजिलेंस पुलिस  को जांच के दौरान राजन के विरुद्ध कई अहम सबूत मिले हैं। इसलिए कस्टडी में पूछताछ बहुत जरूरी है, जबकि नगर निगम प्रशासन का सारा कार्य  विधायक का बेटा राजन अरोड़ा ही देखता था। और दूसरी ओर इस मामले  में फरार चल रहे विधायक के समधी राजू मदान व बेटे राजन अरोड़ा को पकड़ने के लिए विजिलेंस पुलिस की 3 विशेष टीमें लगाई हुई हैं। परंतु विजिलेंस पुलिस न तो समधी राजू मदान और ना ही विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को  गिरफ्तार कर सकी है।

वहीं लंबे समय से फरार उनके करीबी आढ़ती महेश मखीजा ने भी गिरफ्तारी के डर से अदालत में सरेंडर किया है, जिसे विजिलेंस ने अपनी गिरफ्त में लेते हुए औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के कहने पर मखीजा ने कई जगहों पर संपत्तियों के लेन-देन को अंजाम दिया। कई डील तो ऐसी थीं, जिनमें प्रॉपर्टी महेश के नाम पर ली गई थी। यही नहीं जब भी कोई बड़ी डील होती थी तो मखीजा की एक महिला रिश्तेदार सक्रिय रूप से बीच में आकर सौदे को पक्का कराती थी। इस मामले में अभी तक विजीलैंस जांच जारी है, और आने वाले समय में कई और अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.