Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

भारत के खजाने में विदेशी पूंजी की बरसात, गोल्ड भंडार में भी हुआ इजाफा; कंगाल पाकिस्तान का ये रहा हाल

0

ट्रंप टैरिफ के चलते बने ग्लोबल टेंशन के माहौल में भी भारत के लिए खुशखबरी आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अगस्त को समाप्त हुए हप्ते में 3.51 अरब डॉलर बढ़ गया. सप्ताह के अंत में फॉरेक्स रिजर्व बढ़कर 694.23 अरब डॉलर हो गया. 29 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में सोने के भंडार में भी इजाफा हुआ है. वहीं, बीते हफ्ते पाकिस्तान के भी रिजर्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.39 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया था. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक, फॉरेन करेंसी असेट्स 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 583.94 अरब डॉलर हो गयी.

गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी

डॉलर के हिसाब से, फॉरेन करेंसी असेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन-यूएस करेंसीज की वैल्यू बढ़ने-घटने का असर भी शामिल होता है. रिजर्व बैंक ने कहा कि हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व का वैल्यू 1.77 अरब डॉलर बढ़कर 86.77 अरब डॉलर हो गई. सेंट्रल बैंक ने बताया कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 40 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.77 अरब डॉलर हो गया. सेंट्रल बैंक के डेटा के मुताबिक, इस हफ्ते IMF के पास इंडिया का रिजर्व भी 18 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर हो गया.

पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. एसबीपी ने एक बयान में कहा कि 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में एसबीपी का विदेशी मुद्रा भंडार 14.30 मिलियन अमेरिकी डॉलर था. बयान में कहा गया कि वाणिज्यिक बैंकों के पास शुद्ध विदेशी मुद्रा भंडार 5.35 मिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया. एसबीपी ने बताया कि इससे देश का कुल तरल विदेशी भंडार 19.65 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.