Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

दिल्ली में 5 दिन चलेंगी तेज हवाएं, राजस्थान में लू का अलर्ट, UP के 47 जिलों में होगी बारिश

देश में अलग-अलग जगहों पर मौसम करवट लेता नजर आ रहा है, जहां राजधानी दिल्ली में आई आंधी के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. हालांकि दो दिन से मौसम साफ है, लेकिन आज और 14 अप्रैल के बाद अगले 5 दिन फिर से दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग की ओर से 15, 16, 17, 18, 19 अप्रैल के लिए तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली के तापमान में इन दिनों बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जहां आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस है. वहीं कल यानी 14 अप्रैल को बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बिजली कड़कने और हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

हरियाणा से चंडीगढ़ तक बारिश

इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ में भी गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं आज और 14-15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं 15 अप्रैल को झारखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. अगले तीन दिन केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत का तापमान

इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना जाहिर नहीं की है. हालांकि, इसके बाद अगले 6 दिनों के दौरान तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. आज महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और अगले 4 दिनों के दौरान फिर से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

इन राज्यों में लू का अलर्ट

13, 14 और 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है. यही नहीं 16-18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश के 47 जिलों के लिए अगले 24 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही इन जिलों में गरज-चमक बिजली गिरने की भी संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.