Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

चोरों ने सोचा न होगा ऐसा भी होगा! जिस मंदिर में की थी चोरी, पुलिस ने उसी मंदिर में नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी

आम तौर पर मंदिर चोरी की घटना को पुलिस ट्रेस तो कर लेती है, लेकिन बाद में मामला कोर्ट में मामला चलता है और तब तक चोरी हुए सामान या आभूषण पुलिस की निगरानी में थाने में ही रख दिए जाते हैं। लेकिन नीमच पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले बदमाशों को अनोखा सबक सिखाया। नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने चोरों को उसी मंदिर में ले जाकर भगवान की प्रतिमा के सामने नाक रगड़वाकर दंडवत माफी मंगवाई जिस मंदिर में चोरों ने चोरी की थी। आस्था से जुड़ी इस चोरी की वारदात में पुलिस ने पंडितजी के सुपुर्दगी में भगवान के आभूषण दिए। इस अनोखी कार्रवाई पर मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने पुलिस का सम्मान किया।

शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस आरोपी महेंद्र मीणा और राजू मीणा को नकाब पहनाकर हथकड़ी लगाकर मंदिर लेकर पहुंची, जहां पर इन चोरों ने भगवान से माफी मांगी।  मंदिर में गंगाजल का छिड़काव कर पवित्र किया गया और ससम्मान वापस प्रतिमा में चोरी हुए आभूषण पहनाए गए। पुलिस की भगवान के प्रति इस आस्था की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

यह था मामला

जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम हर्कियाखाल में श्री हर्कियाखाल बालाजी में 1 फरवरी की रात को चोरी की घटना हुई थी। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, वीडियो में नजर आया कि चोर जूतें पहनकर चमत्कारिक प्रतिमा से जेवरात उतार रहे थे। एसपी अंकित जायसवाल ने इस चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया और छह दिन के दौरान ही ट्रेस कर लिया और चोरी हुए बालाजी महाराज के आभूषण जैसे मुकुट, छत्र, चरण पादुका सहित अन्य आभूषण बरामद कर लिए थे। एसपी श्री जायसवाल के मन में सवाल उठा कि चोरों ने बालाजी महाराज का अपमान किया है, इसलिए उन्हें मंदिर में प्रतिमा के सामने खड़े होकर माफी मंगवाना चाहिए।

एसपी ने लिया था प्रण

एसपी श्री जायसवाल हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के भक्त है, वे मंदिर के दर्शन करने के लिए आए दिन जाते रहते है, जैसे ही मंदिर में चोरी की वारदात हुई तो उन्होंने प्रण लिया कि जब तक यह चोरी ट्रेस नहीं होगी, तब तक मंदिर के दर्शन के लिए नहीं जाउंगा। पुलिस ने एक सप्ताह में ही चोरों को पकड़ लिया था। आपको बता दें कि चमत्कारिक मंदिर के राजनेता से लेकर कई समाजसेवी दर्शन के लिए आते हैं। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, डिप्टी सीएम जगदीश देवडा, पूर्व मंत्री हरदीपसिंह डंग आदि शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.