Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

महू में एक लाख की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप, बंटवारे के लिए मांगे थे 3 लाख रुपये

महू : इंदौर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को पीथमपुर हल्का पटवारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। देवेंद्र नरवरिया ने ईओडब्ल्यू इंदौर में 21 फरवरी को शिकायत की थी। बंटवारे के प्रकरण के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी

शिकायत में आवेदक ने बताया था कि उसकी माता व मामा की भूमि पीथमपुर में है। इसके बंटवारे का प्रकरण तहसीलदार कार्यालय पीथमपुर में लंबित है। इस प्रकरण में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए वहां पदस्थ हल्का पटवारी प्रशांत त्रिपाठी द्वारा तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

एक लाख पहले भी ले चुका था

शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने आरोपित पीथमपुर पटवारी प्रशांत त्रिपाठी के विरुद्ध कार्रवाई की रणनीति तैयार कर विशेष दल का गठन किया। सूचना में पुष्टिकारक साक्ष्य होने से ट्रैप टीम पीथमपुर पहुंचा।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित एक लाख रुपये पूर्व में ले चुका है व एक लाख की किस्त शनिवार को लेने के लिए दबाव बना रहा है। टीम ने रणनीति के तहत रिश्वत की राशि आरोपित को देने के लिए उसके कार्यालय में भेजा गया।

अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच

शिकायतकर्ता को पटवारी अपनी गाड़ी से हाउसिंग चौराहा, शिवाजी प्रतिमा के पास लेकर आया। इस दौरान रिश्वत की राशि ले ली। इसके बाद शिकायतकर्ता देवेंद्र ने टीम को संकेत दिया। इस पर टीम ने आरोपित को रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ हिरासत में लिया। रिश्वत में अन्य किन-किन अधिकारियों की भूमिका है, इसकी भी जांच की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.