Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

क्या होगा सना का? खुद का पासपोर्ट भारत का, बच्चों का पासपोर्ट पाकिस्तान का

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया, जिसमें कई बेकसूर लोगों की मौत हो गई. इस हमले के बाद से भारत से सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है. इसी बीच पाकिस्तान में रहने वाली एक महिला भारत आई थीं. क्योंकि महिला का मायका उत्तर प्रदेश के मेरठ में है और उनका ससुराल पाकिस्तान में है. महिला हाल ही में अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके आई थी, जो अब जा नहीं पा रही हैं. ऐसे में उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

दरअसल, पाकिस्तान की रहने वाली सना अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके भारत आई थीं. सना का मायका मेरठ के सरधना में है. सना भारत की नागरिक हैं और उनका पासपोर्ट भी यहीं का है, लेकिन उनके दोनों बच्चों का पासपोर्ट पाकिस्तान का ही है. ऐसे में उन्हें पाकिस्तान वापस जाने में परेशानी हो रही है. उनके दोनों बच्चों को जाने की इजाजत दी जा रही थी, लेकिन सना को बॉर्डर से वापस कर दिया था और सना बॉर्डर से वापस लौट गई थी.

9 साल बाद पाकिस्तान की नागरिकता

सना की शादी साल 2020 में उनकी पाकिस्तान में रहने वाली बुआ के बेटे के साथ हुई थी. तब से ही वह पाकिस्तान में टूरिस्ट वीजा पर रहती हैं. उनका वीजा हर 6 महीने बाद आगे बढ़ जाता है. सना के दोनों बेटों का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. इसलिए उनके बच्चों को जन्म से ही पाकिस्तान की नागरिकता मिली हुई है. 9 साल बाद पाकिस्तान की नागरिकता मिलती है.

मदद की गुहार लगा रही है सना

अब सना मदद की गुहार लगा रही हैं कि उन्हें वापस पाकिस्तान जाने दिया जाए. सना के पास अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में वह सरकार से मदद मांग रही हैं. उनका पूरा परिवार मदद की गुहार लगा रहा है. अब वह जल्द ही डीएम से मदद मांगेंगी. सना के मायके आने के बाद पहलगाम हमला हुआ. इसके बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस भेजा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.