Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

कौन हैं वो कश्मीरी बिजनेसमैन? जिससे एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने की शादी?

काफी लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. खबरों की मानें तो नरगिस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस नरगिस फाखरी को मुबारकबाद दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ने लॉस एंजेलिस में शादी की है. एक प्राइवेट फंक्शन रखा गया था, जिसमें सिर्फ घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

नरगिस के रूमर्ड पति का नाम टोनी बेग है. हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. ये भी बताया गया कि नगरिस और टोनी इन दिनों हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड गए हुए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं नरगिस के रूमर्ड पति टोनी बेग?

कौन हैं टोनी बेग?

टोनी एक बिजनेसमैन हैं. टोनी कश्मीर से आते हैं और फिलहाल ल़ॉस एंजेलिस में रहते हैं. टोनी डायोज ब्रैंड के फाउंडर है. डायोज एक क्लोथिंग ब्रैंड है. टोनी भी काफी लो प्रोफाइल रखते हैं ऐसे में उनकी पर्सलन लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मौजूद है. बात करें नरगिस और टोनी की लव स्टोरी की तो दोनों साल 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लगभग तीन सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया. अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो चुके हैं.’

नरगिस फाखरी करियर

नरगिस बॉलीवुड की दुनिया का पॉपुलर चेहरा हैं. उन्होंने साल 2011 में डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से अपने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के अपोजिट थीं. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी. इसके बाद नरगिस ने मैं तेरा हीरो, अजहर, फटा पोस्टर निकला हीरो और मद्रास कैफे जैसी फिल्मों में काम किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.