Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

काम खूनियों वाले और दिखावा गाज़ा जैसा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख का इमोशनल ड्रामा समझिए

भारत की ओर से पाकिस्तान पर किए गए हमले ने पाकिस्तान को गहरे जख्म दिए हैं. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लांच कर पाकिस्तान के 100 आतंकियों को मार गिराया है. साथ ही 9 आतंकियों के ठिकानों को भी तबाह कर दिए हैं. जिसके बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में आंसू बाह रहा है और कह रहा है भारत ने हमारे नागरिकों को मारा है.

पाकिस्तान सोशल मीडिया हैंडलों से ऐसी तबाही की तस्वीरे शेयर की जा रही हैं, जो गाजा जैसी लग रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर कर बताया गया है कि भारत मासूम नागरिकों को बच्चों को निशाना बना रहा है और भारत की तुलना इजराइल से की जा रही है.

वहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख भी यही नाटक करने में लगे हैं. भारत की एयर स्ट्राइक के बाद वह एक जनाजे में पहुंचे, सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है, ये जनाजा भारतीय एयर स्ट्राइक में मारे गए लोगों का हैं. जनाजे की तस्वीरों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख भावुक होते दिख रहे हैं.

जनाजे में रोए सेना प्रमुख

पाकिस्तान की एक यूजर शमा जुनेजो की ओर से शेयर की गई तस्वीर में सेना प्रमुख भावुक नजर आ रहे हैं और एयर स्ट्राइक में मरने वाले के परिवारों से मिल रहे हैं. तस्वीरे शेयर करे हुए शमा ने लिखा, “ये सशक्त… बहुत सशक्त तस्वीर है. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख एक शहीद का जनाज़ा में हैं. जनता का जनरल असीम मुनीर पर पूरा भरोसा दिखाना और उनका युवा शहीद के भाई को गले लगाना एक साफ संदेश है. पाकिस्तान बदला लेगा और आत्मरक्षा के अपने कानूनी अधिकार का इस्तेमाल करेगा.”

गाजा में मासूमों की जा रही जानें

इस पोस्ट आखिर में शमा ने लिखा ‘हम कभी नहीं भूलेंगे!.’ जिससे उन्होंने ये साबित करने के कोशिश की हैं कि हम मासूमों के खून को नहीं भूलेंगे और भारत ने आतंकियों को नहीं मासूमों को मारा है. गाजा में इजराइल पिछले 10 महीनों से नागरिकों पर बमबारी कर रहा है. जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चें हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.