Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट
Header Ad

हरदा में सड़क सियासत गरमाई: 19 नई सड़कों के श्रेय पर भिड़े शाह बनाम शाह”

हरदा। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 19 नई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है, जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। भाजपा के पूर्व विधायक संजय शाह सोशल मीडिया पर इन 19 सड़कों की स्वीकृति का श्रेय खुद को दे रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में लगातार यह मांग उठाई थी और इसके सारे दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।

अभिजीत शाह ने पूर्व विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास कोई प्रमाण हैं तो वे सार्वजनिक करें।हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा के वनांचल इलाके में बनने वाली इन सड़कों को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी खींचतान तेज हो गई है।

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि टिमरनी विधानसभा के इतिहास में आज़ादी के बाद पहली बार एक साथ 19 सड़कें बनने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वे विधायक बनने के समय से ही इन सड़कों की मांग कर रहे थे और विधानसभा में याचिकाएं व तारांकित प्रश्न भी लगाए थे। अभिजीत शाह का दावा है कि मौखिक और लिखित दोनों स्तरों पर उनके प्रयासों की वजह से ही इन सड़कों की स्वीकृति मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.