Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक: आतंक की कमर और पाकिस्तान का टूटा मनोबल, भारत ने क्या पाया और पाक ने क्या खोया?

सात मई को आरंभ हुए भारतीय सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को उसी की जमीन पर करारा जवाब देते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अब भारत आतंकी हमलों को हलके में नहीं लेगा. 4 दिन की तीव्र और सुनियोजित कार्रवाई के बाद अब दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है, लेकिन इसके पीछे की कहानी भारत की सैन्य ताकत, राजनीतिक इच्छाशक्ति और कूटनीतिक स्पष्टता की गवाही देती है.

भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है कि आतंकवाद और उकसावे की कार्रवाई का जवाब अब निर्णायक और घातक होगा. 7 से 10 मई के बीच भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों और सैन्य अड्डों को सटीक हमलों से निशाना बनाया.

जानें, ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को कितना पहुंचा नुकसान

  1. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के छह एयरबेस तबाह किए.
  2. भारत ने पाकिस्तान में 100 किमी तक के नौ ठिकानों पर मिसाइल हमले किए.
  3. 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें लश्कर और जैश के शीर्ष आतंकी शामिल थे.
  4. यह कार्रवाई भारत की सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव दर्शाती है, अब आतंकी कार्रवाई का जवाब सर्जिकल नहीं, रणनीतिक सैन्य प्रहार होगा.
  5. लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट, शोरकोट, जकोबाबाद और रहीमयार एयरबेस पर भारत की ओर से जवाबी हमले किए गये.
  6. पाकिस्तानी फतह-II मिसाइलों को हवा में ही नष्ट किया गया.
  7. भारत के ब्रह्मोस डिपो, S-400 और एयरबेस को पाकिस्तान कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया.

वैश्विक स्तर पर भारत ने दिया कड़ा संदेश

भारत ने यह संदेश पूरी दुनिया को दे दिया कि अब वह विदेशी जमीन से पोषित आतंक को सहन नहीं करेगा. भारत ने सऊदी अरब जैसे मुस्लिम देशों को भी स्पष्ट कर दिया कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में है, उकसावे में नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.