Logo
ब्रेकिंग
KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ...
Header Ad

एक दाढ़ी के लिए 10 बीवियां कुर्बान…’ शेविंग को लेकर पत्नी से विवाद, गुस्से में मौलाना बोला- तलाक तलाक तलाक

उत्तर प्रदेश का मेरठ सौरभ हत्याकांड के बाद एक बार सुर्खियों में है. इसका कारण एक व्यक्ति की लंबी और घनी दाढ़ी है. दरअसल, लिसाड़ी गेट के उज्जवल गार्डन में रहने वाले एक मौलाना का शादी 7 महीने पहले हुई थी. शादी के बाद से ही मौलाना की पत्नी उन पर दाढ़ी कटवाने का दबाव बना रही थी, जब पति ने उसकी बात को अहमियत नहीं दी तो वह उसे छोड़कर देवर संग भाग गई. काफी महीने बीत जाने के बाद जब पत्नी दोबारा मेरठ लौटी तो उसने पति की मर्दानगी पर ही सवाल उठा दिए.

मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के उज्जवल गार्डन में रहने वाले मौलाना शाकिर का निकाह 7 साल पहले इचौली की रहने वाली अर्शी के साथ हुआ था. निकाह के बाद से ही पत्नी अर्शी ने मौलाना पति पर दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था. इस अर्शी का कहना था कि उसे पति की दाढ़ी बहुत चुभती है, उसे दाढ़ी वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं. मौलाना ने जब अपनी पत्नी की बात नहीं मानी तो उन लोगों के बीच विवाद काफी बढ़ गया.

देवर संग भागी भाभी

इसके बाद मौलाना ने अपनी पत्नी की शिकायत परिजनों ने कर दी. पति की इन्हीं बातों से गुस्सा होकर महिला अपने देवर संग फरार हो गई. मौलाना ने काफी दिनों तक अपनी पत्नी सभी तलाश की, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद उसका कोई पता नहीं चला. जिसके बाद उसने थाने में पत्नी अर्शी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की जांच में जुटी पुलिस को देवर और भाभी की लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिली.

पत्नी ने मौलाना पति को बताया नपुंसक

पुलिस ने दोनों पर मेरठ आने के दबाव बनाया, जिसके बाद बुधवार शाम महिला अपने देवर संग मेरठ पहुंच गई. इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया. मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच मौलाना, उसकी पत्नी और भाई को थाने ले गई. थाने पहुंची महिला ने मौलाना पति पक मारपीट करने, अश्लील वीडियो बनाने और यातनाएं देने जैसे गंभीर आरोप लगाए. साथ ही इस दौरान महिला ने अपने पति को नपुंसक तक बता दिया और साथ रहने से इंकार कर दिया.

’10 बीवियां कुर्बान’

इसके बाद मौलाना पति ने थाने के गेट पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. दाढ़ी कटवाने के सवाल पर मौलाना शाकिर ने कहा कि दाढ़ी और दीन के लिए वह एक नहीं 10 बीवियां कुर्बान हैं, लेकिन वह अपनी दाढ़ी नहीं कटवाएंगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.