Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले का एनकाउंटर, फरीदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर पिछले दिनों कई राउंड फायरिंग की गई थी. इस मामले में अब पुलिस की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है. पुलिस ने फायरिंग मामले में फायरिंग करने वाले बदमाश का फरीदाबाद सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच की टीम ने एनकाउंटर कर दिया. पुलिस और बदमाश के बीच हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल बदमाश का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

पुलिस ने जिस बदमाश का एनकाउंटर किया है, उसका नाम इशांत उर्फ इशू गांधी बताया जा रहा है. वह जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है. बदमाश इशू ने पुलिस पार्टी पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ऊपर फायर किए. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले पर अब तक कुछ नहीं कहा गया है.

 

एल्विश के घर पर हुए थे कई राउंड फायर

रविवार तड़के सुबह करीब 6 बजे एल्विश यादव के घर पर कई राउंड फायर किए गए थे. हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे जिनमें से दो लोगों ने एल्विश के घर पर फायरिंग की थी. हालांकि इस फायरिंग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. इसके साथ एल्विश भी घर पर मौजूद नहीं था. उसके माता-पिता और केयरटेकर मौजूद था.

बदमाशों ने एल्विश यादव के घर पर ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर फायरिंग की थी. जबकि एल्विश दूसरे और तीसरे फ्लोर पर रहता है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. इसके बाद एल्विश ने परिवार की जान को खतरा बताया था.

गुरुग्राम पुलिस कर रही मामले की जांच

एल्विश के घर पर हुई फायरिंग मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस कर रही है. पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि निजी दुश्मनी या रंगदारी का मामला हो सकता है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 506 (आपराधिक धमकी), और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था.

हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी

एल्विश के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वह नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने चलवाई है. इसको हमने अपना परिचय दिया है. सट्टे का प्रमोशन कर इसने कई घर बर्बाद कर दिए. सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है. जो भी सट्टे वाले हैं, वे तैयार रहें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.