Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों के लिए पंजाब सरकार की ओर से 4000 रुपये प्रति बच्चा सहायता : डॉ. बलजीत कौर

0

स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत अब तक 5475 बच्चों को मिला लाभ : डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 24 अगस्त: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जहाँ राज्य के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और अनाथ बच्चों की देखभाल को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और अनाथ बच्चों को 4000 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि उन बच्चों के लिए है जिनके परिवार आर्थिक कठिनाई के कारण उनकी देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं या वे अनाथ बच्चे हैं जो अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह सहायता बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक दी जाती है और अब तक कुल 5475 बच्चों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह स्कीम केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों को एक सुनहरा भविष्य देने का सरकार का प्रयास है। इससे बच्चे न केवल अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं, बल्कि अपने सपने पूरे करके समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं।

पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर बच्चा पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बने और एक अच्छा नागरिक बनकर समाज व राज्य की तरक्की में योगदान दे। इसी लिए सरकार द्वारा उन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जो समाज की मुख्यधारा से पिछड़े हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.