Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

अलीगढ़: सास-दामाद को किसने दिया आसरा? गांव वालों ने निकाला तो यहां गुजारी रात

उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित सास-दामाद की प्रेम कहानी में दोनों कहां हैं, किसी को नहीं पता. होने वाले दामाद राहुल के परिवार और गांव वालों ने तो उन्हें मछरिया गांव के बाहर से ही खदेड़ दिया. इसके बाद, जिस बोलेरो कार पर सवार होकर दोनों आए थे, उसका ड्राइवर दोनों को अचला गांव लेकर पहुंचा. वहीं एक दोस्त के यहां दोनों ने रात गुजारी. फिर एक दोस्त को फोन किया और उसकी मदद से बाइक से उनको पाली गांव तक छोड़ा गया.

उसके बाद सास और दामाद कहां हैं यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल परिवार और गांव वालों ने सास और दामाद से पूरी तरह दूरी बना रखी है. दरअसल, सास अपना देवी पति जितेंद्र के घर जाने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने उसे प्रेमी राहुल को सौंप दिया. राहुल अपनी प्रेमिका और होने वाली सास को लेकर अपने घर पहुंचा तो वहां का नजारा ही कुछ और देखने को मिला. राहुल और अपना को देख गांव वाले और उसके परिजन भड़क गए. राहुल के पिता के पिता और ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़ दिया.

यहां तक कि राहुल को धमकी भी दी गई कि वो गांव में दोबारा न दिखे. परिवार किसी भी कीमत पर अपना देवी को अपनाने के लिए तैयार नहीं है. राहुल के पिता ने भी उसे बेदखल करने की धमकी दे डाली. उन्होंने राहुल से पूछा कि वह अनीता को लेकर गांव क्यों आया? उन दोनों की गांव में कदम रखने की हिम्मत कैसे कर दी? उन्होंने साफ कहा कि राहुल और अनीता को न गांव वाले और न ही परिवार स्वीकार करेगा. इसलिए वह न गांव और न ही आने का सोचे.

राहुल-अपना को सुनाई खरी खोटी

बताया जा रहा है कि जब अपना देवी और राहुल गांव पहुंचे तो ग्रामीण उनका विरोध करने के लिए पहले से जुटे हुए थे. ग्रामीणों के हाथों में लट्ठ और झाड़ू थी. ग्रामीणों के साथ राहुल के पिता भी थे. उन्होंने राहुल और अनीता को देखते ही कहा- गांव में कदम रखने की जरूरत नहीं है. राहुल ने अपने परिवार और गांव की इज्जत मिट्टी में मिला दी है. राहुल ने शर्मनाक हरकत करके परिवार का नाम डुबो दिया है.

शर्म नहीं आई, न सास को न दामाद को

आगे कहा- सास अपना देवी ने तो अपने पति और बच्चों की इज्जत ही नहीं रखी. उसे तो अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं आया. राहुल को शर्म नहीं आई एक शादीशुदा और जवान बच्चों की मां को लेकर भागते हुए. राहुल के पिता ओमवीर ने कहा कि वह उसकी शक्ल तक नहीं देखना चाहते. उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहते. वह दोबारा गांव में नजर न आए और न ही उनसे संपर्क करने की कोशिश करे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.