Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

हेयर वाश के बाद तुरंत ना करें ये 5 काम, बालों को पहुंचता है नुकसान

रिचर्स और हेयर एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाल धोने के तुरंत बाद की गई कुछ आदतें धीरे-धीरे बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं और हेयर फॉल, डैंड्रफ और हेयर थिनिंग जैसी समस्याओं का कारण भी बनती है. बालों को सिर्फ धो लेना ही काफी नहीं होता है. हेयर वॉश के बाद आप बालों को किस तरह से मैनेज कर रही हैं ये भी ध्यान देने वाली बात है.

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम हेयर वॉश के बाद समय की कमी के चलते हम कई ऐसे काम करने लगते हैं जो हमारे बालों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं, जो बालों को कमजोर, रूखा और टूटने वाला बना सकते हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि बाल धोने के तुरंत बाद आपको कौन से 5 काम नहीं करने चाहिए.

1. गीले बालों को तौलिए से जोर से रगड़ना

हेयर वॉश के बाद अक्सर लोग तौलिया लेकर बालों को रगड़ते हैं ताकि जल्दी सूख जाएं. लेकिन ये आदत बालों की सबसे ज्यादा दुश्मन होती है. हेल्थलाइन के मुताबिक, गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं, और जोर से रगड़ने से वो टूटने लगते हैं. ऐसे में आप माइक्रोफाइबर टॉवल या सॉफ्ट कॉटन टी-शर्ट से हल्के हाथों से बाल सुखाएं, उन्हें रगड़े नहीं.

2. गीले बालों में कंघी करना

बाल धोने के तुरंत बाद कंघी करने की कोशिश में सबसे ज्यादा बाल टूटते हैं. उस समय बाल उलझे होते हैं और जड़ें कमजोर रहती हैं. ऐसे में गीले बालों में भूलकर भी कंघी नहीं करनी चाहिए. इसके बजाए बाल थोड़ा सूखने दें, फिर चौड़े दांतों वाली कंघी से सुलझाएं.

3. हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करना

कुछ लोग हेयर वॉश के तुरंत बाद हेयर ड्रायर या स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे बालों में नमी तो खत्म होती ही है, साथ ही बाल जल भी सकते हैं. कोशिश करें कि जब बाल सूख न जाएं तब तक उसमें हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें और बालों को नेचुरली सूखने दें.

4. कसे हुए हेयरस्टाइल बनाना

अक्सर कुछ महिलाएं गीले बालों में बन या पोनीटेल जैसे हेयरस्टाइल बना लेती हैं, जो बालों की जड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. गीले बालों को बांधना बालों की जड़ों पर खिंचाव डालता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं और हेयर फॉल बढ़ जाता है. इसलिए बाल पूरी तरह सूखने के बाद ही कोई हेयरस्टाइल बनाएं.

5. कंडीशनर लगाने के बाद तुरंत धो लेना या धोड़ देना

कुछ लोग जल्दबाजी में कंडीशनर को बिना कुछ मिनट लगाए ही धो देते हैं, या फिर कई बार कंडीशनर को बहुत देर तक लगा रहने देते हैं, जिससे स्कैल्प पर बिल्डअप हो सकता है. कंडीशनर को बालों की लंबाई में लगाएं और 23 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.