Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

सीधी में मेरठ जैसी ‘मुस्कान’, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पिकअप वाहन से कुचलकर एक युवक की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण जनों ने NH 39 पड़रा बाईपास पर चक्काजाम कर दिया, परिवार जनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी के आशिक ने वाहन से कुचल और मारपीट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन सहित आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। सीधी जिला मुख्यालय से लगे NH 39 पड़रा बाईपास पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मृतक रहीश साकेत का शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, दरअसल 9 अप्रैल को रहीश घर से सब्जी लेने बाजार आया हुआ था उसी दरमियान रास्ते में पिकअप वाहन ने बाइक सवार को सड़क दुर्घटना कर जख्मी किया बल्कि वाहन को रिवर्स कर दोबारा कुचला और मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

बेहोश हालत में छोड़ मौके से रफू चक्कर हो गया राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया था। वहीं रीवा में उपचार के दरमियान मौत हो जाने के बाद शव लेकर गृह ग्राम पहुंचे ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया,परिवार जनों का आरोप है मृतक की पत्नी ने अपने आशिक से पति की हत्या कराई है। वाहन की टक्कर से घायल हुए पति को गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दरमियान मौत हो गई है। फिलहाल पूरे मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में शामिल पिकअप वाहन सहित आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सिटी कोतवाली पुलिस हर पहलू की तहकीकात कर चुकी है मामले की विवेचना जारी है, परिवार जनों के द्वारा लगाए जा रहे आरोप की अभी पुष्टि कर देना जल्दबाजी होगी। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने यह स्वीकार किया है कि आरोपी ने मृतक रहीश की हत्या प्री प्लानिंग के तहत वहान से कुचलकर पूरी घटना की वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने अब इस बात की तहकीकात शुरू कर दी है कि आखिरकार मृतक के पत्नी और आरोपी के बीच क्या संबंध हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प यह होगा कि पूरे मामले में पुलिस कब तक दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही कर पाने में सफल होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.