
‘सरकारी जॉब करो, तब करूंगी शादी’… गर्लफ्रेंड ने रख दी ऐसी शर्त, बॉयफ्रेंड ने कहा- फिर तो तुम्हें मरना होगा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक प्रेमी ने अपने मां-बाप के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी. इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने शव को एक बैग में भरकर उसे रामगंगा नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में पर्दाफाश करते हुए 12 दिनों बाद आरोपी प्रेमी और उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद ही मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के दीत्तनपुर गांव में रहने वाले देव ने 16 मई को अपनी बेटी रुचिका (25) के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो कि एक ब्यूटीशियन थी. उन्होंने बताया था कि 10 मई को रुचिका घर से ब्यूटी पार्लर के लिए गई थी. तभी से वापस नही आई. उसे शिवम नाम का लड़का बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है. धामपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.