Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

शिव मंदिर की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव, शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या; जांच में जुटी पुलिस

0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लक्ष्मण तलैया इलाके के शिव मंदिर की सीढ़ियों पर एक युवक का शव लहूलुहान मिला. लोगों ने शव देखा तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान आनंद पाल के रूप मे हुई है. उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. घटना के बाद से हमलावर फरार हैं.

मामला बहाड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया इलाके का है. सूचना पर आनंद के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आनंद देर रात अपने दोस्तों के साथ था. उन लोगों ने शराब पी रखी थी. पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में आनंद की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

जानकारी के मुताबिक आनंद हलवाई का काम करता था और उस पर चोरी और मारपीट के 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. मौके पर पहुंचे सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लक्ष्मण तलैया इलाके में हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर एक युवक का शव पड़ा है. मृतक की पहचान आनंद पाल के रूप में हुई है. और वह हलवाई का काम करता था. मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया.

जांच में जुटी पुलिस

इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस तलाश कर रही है. मृतक के शव के पास कुछ पैसे पड़े मिले हैं. हत्या कैसे हुई और क्यों हुई यह जांच का विषय है. और पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी. जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि आनंद अपने एक दोस्त के घर रात 12:30 के करीब ₹100 मांगने गया था ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि रात 2 से 2:30 बजे के बीच उसकी हत्या हुई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.