Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

विवादों में घिरे Honey Singh ने आखिरी पल में कैंसिल किया शो, जानें वजह

0

विवादों में घिरे गायक और रैपर हनी सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मोहाली में 23 अगस्त को आयोजित फिल्म फेयर अवॉर्ड शो में गायक हनी सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस रद्द कर दी थी। जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी के कारणों के चलते परफॉर्मेंस रद्द करना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हनी सिंह अपने निजी सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही शो में प्रवेश करना चाहते थे। हालांकि, आयोजकों और सिक्योरिटी एजेंसियों की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता न हो पाने पर हनी सिंह को शो रद्द करना पड़ा।

विरोध की आवाजें भी उठीं

इस बीच, शो में हनी सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर कुछ सामाजिक संगठनों और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पंडित धरेनवर ने विरोध जताया था। उनका कहना है कि हनी सिंह के गानों से युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी पंजाब में हनी सिंह के शो नहीं होने देंगे।

कार्यक्रम में मौजूद रही कई हस्तियां

कार्यक्रम स्थल पर पंजाब पुलिस और आयोजकों की ओर से सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। अवॉर्ड शो में फिल्म जगत और संगीत से जुड़ी कई नामी हस्तियां मौजूद थीं। हालांकि, हनी सिंह के न आने से उनके फैन्स निराश जरूर हुए, लेकिन आयोजकों ने बाकी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। बताया जा रहा है कि, फिल्म फेयर अवॉर्ड शो में आयोजकों की तरफ से सिक्योरिटी की इंतजाम किए थे और पंजाब पुलिस भी तैनात थी। इसी बीच जब हनी सिंह पहुंचे तो आयोजकों ने उन्हें निजी सिक्योरिटी अंदर लेकर जाने से मना कर दिया। काफी देर तक बातचीत करने के बाद हनी सिंह बिना शो  किए वापस लौट गए।

आपको ये भी बता दें कि, शो में भाग लेने वाले गायकों को सबसे विरोध गायक जसबीर जस्सी ने किया था। जसबीर जस्सी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में हनी सिंह को अवॉर्ड शो में बुलाना उस मुहिम के विपरीत है। जस्सी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह के गाने युवाओं को गलत दिशा में ले जाते हैं और उनकी वजह से पंजाब की संस्कृति को नुकसान हो रहा है। जस्सी ने कहा कि हाल ही में एक विवादित गाने को लेकर हनी सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसके बाद भी उन्हें क्यों कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.