Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर मोबाइल विंग की दबिश, हाथ लगी सफलता

लुधियाना : राज्य जी.एस.टी. विभाग के मोबाइल विंग ने लुधियाना रेलवे स्टेशन से 37 नग बिना बिल कब्जे में लिए। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच 2 ट्रेनों से उक्त नगों को ज़ब्त किया गया। बता दिया जाए कि ये नग ट्रेन के जरिए लुधियाना लाए जा रहे थे जिनमें शूज, बीड़ी, हौजरी गुड्स होने का दावा किया जा रहा है। यह कार्रवाई स्टेट टैक्स ऑफिसर गुरदीप सिंह, इंस्पैक्टर व अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा की गई। जांच में पता चला कि नगों के साथ बिल नहीं है जिसको देखते हुए इन्हें मोबाइल विंग कार्यालय लेकर जाने के लिए ज़ब्त कर लिया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार ज़ब्त नगों की अभी फिजिकल जांच की जाएगी और मॉल के अनुसार उस पर बनता टैक्स व पेनल्टी वसूली जाएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आए दिन आगरा से शूज व दिल्ली से मोबाइल एसैसरीज के कन्साइनमैंट लुधियाना बड़े पैमाने पर रेलवे के जरिए आ रही है। पासर यदा-कदा ऐसे नगों को निकालने में क़ामयाब हो जाते हैं। इसके साथ शुक्रवार को पकड़े जाने वाले नग भी एक ही पासर के बताए जा रहे हैं जो बड़े पैमाने पर बिना बिल के माल इधर-उधर कर रहा है। इसके साथ कुछ चुनिंदा पासर भी रेलवे के माध्यम से आए दिन बैन सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा व पान मसाला लुधियाना ला रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.