Logo
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...
Header Ad

मुंबई में आफत वाली बारिश, सड़कें लबालब, गाड़ियों में फंसे लोग… ये है लेटेस्ट अपडेट

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में देर रात से तेज बारिश हो रही है. IMD ने सोमवार सुबह मुंबई के लिए चेतावनी जारी की. आईएमडी के मुताबिक, अगले 3-4 घंटों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज़ बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई. सुबह से ही हो रही बारिश के कारण पनवेल स्टेशन परिसर के टिकट कॉउंटर के पास पानी भर गया. इस वजह से बाहर से आ रहे लोगों को दीवाल पर चढ़कर स्टेशन पर पहुंचना पड़ रहा है.

अंधेरी सबवे बन्द हो गया है. ये अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट, वर्सोवा, सात बंगला,चार बंगला,अंबोली, जुहू, जोगेश्वरी वेस्ट को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है. सब में 2 से ढाई फुट पानी भरा हुआ है. लोगों को असुविधा से बचाने के लिए मोटरपंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस लोगों को रोक कर वापस लौटा रही है.

कहां पर कितनी हुई बारिश?

सुबह 9-10 बजे के बीच केवल एक घंटे में सबसे ज्यादा बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन में हुई, जहां 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा ए वार्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिमी, और मुंसिपल हेड ऑफिस में 80 मिमी की बारिश दर्ज की गई.

कोलाबा फायर स्टेशन, मालाबार हिल, डी वार्ड में सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक मुंबई में बहुत बारिश हुई. यहां ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल, मेमनवाड़ा फ़ायर स्टेशन, कोलाबा फ़ायर स्टेशन, सी वार्ड ऑफ़िस और बायकुला फ़ायर स्टेशन बारिश से प्रभावित इलाकों में से एक है.

सीसीटीवी के जरिए जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. जलभराव की वजह से शक्कर पंचायत, सायन सर्कल, दादर टीटी, हिंदमाता, जेजे मडावी पोस्ट ऑफिस, कुर्णे चौक, बिंदुमाधव जंक्शन और माचरजी जोशी मार्ग (फाइव गार्डन) में लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ और डालियां गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं. शहर में 4 जगहों पर और वेस्टर्न सबर्ब्स में 5 जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना बीएमसी को मिली है. बीएमसी का कहना है कि रेलवे सेवाएं अभी तक सामान्य बनी हुई हैं. लोकल ट्रेनें फिलहाल अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं और कोई रुकावट दर्ज नहीं की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.