Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

महाकाल के दरबार में शीघ्र दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पकड़ा गया युवक, केस दर्ज

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। शुक्रवार को महाकाल मंदिर के सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी जयंत राठौर ने जांच के दौरान एक युवक को शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए पकड़ा है। आपोरित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक का नाम अजय है, जो कि गोलामंडी निवासी अनिल बैरागी का पुत्र है। युवक दिल्ली से आए 7 श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन की टिकट पर दर्शन करने ले जाते हुए पकड़ा। आरोपित ने इसके लिए दूसरे की टिकट का उपयोग किया था। वहीं, दर्शन करवाने के बदले श्रद्धालुओं से 1100-1100 रुपये की मांग की थी। लेकिन सुरक्षा प्रभारी ने युवक को पकड़ लिया। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि शुक्रवार को अभिषेक साहू, आदित्य कुशवाह, तनिष्क गुप्ता, पीयूष गुप्ता, निवासी बांधवगढ़, उमरिया व रवि शंकर कुमार, प्रीति निवासी शाहदरा दिल्ली और एक अन्य श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। यहां सभी दोपहर में बड़ा गणेश मंदिर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान फूल-प्रसाद बेचने वाले राजकुमार नामक युवक से उन्होंने दर्शन के बारे में पूछताछ की थी। इस पर राजकुमार ने अजय को बुलाया था।

फूल-प्रसाद बेचने वालों की मिलीभगत

थाना प्रभारी ने बताया कि अजय ने उन्हें झांसे में लेकर दर्शन और अभिषेक के नाम पर 1100-1100 रुपये की मांग की थी। बता दें कि आरोपित अजय को फूल-प्रसाद बेचने वाले राजकुमार ने बुलाया था। आशंका है कि राजकुमार की भी गड़बड़ी में मिलीभगत है। इस पर उसकी भी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे भी आरोपित बनाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.