Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में तीन गाड़‍ियों की टक्कर, तूफान वाहन में सवार 9 लोग घायल

0

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत जबलपुर रोड में ग्राम मालपुर डुंगरिया में मोड पर सोमवार की सुबह तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में कुल नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार चार पहिया यात्री वाहन तूफान डिंडौरी से सवारियां लेकर जबलपुर जा रहा था। वहीं माल वाहक और बस जबलपुर की तरफ से डिंडौरी की ओर आ रही थी।

सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास मोड पर पहले यात्री वाहन तूफान को मालवाहक ने ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी, जिससे यात्री वाहन अनियंत्रित हो गया और मालवाहक के पीछे से आ रही बस से टकराकर पलट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान के आगे के हिस्से में घुस गई। दुर्घटना में यात्री वाहन तूफान काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। बस का सामने के हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.